suvichar
✕

पर्रिकर से अस्पताल मिलने पहुंचे मोदी

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (11:40 IST)
पणजी। मुंबई के एक अस्पताल में उपचार करा रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य के कारण गोवा विधानसभा के बजट सत्र की अवधि घटाकर 3 दिन कर दी गई है। भाजपा सांसद नरेन्द्र सावैकर ने बताया कि पर्रिकर सत्र में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनका 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में अग्नाशय की बीमारी का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्रिकर का हालचाल जानने अस्पताल गए।
 
 
भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 15 मिनट अस्पताल में रहे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस थे। उससे पहले सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि पर्रिकर पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।
 
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में गलत और गुमराह करने वाली खबर/अफवाह चल रही है। इस बीच गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत पर्रिकर के बीमार रहने से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिले।
 
बजट सत्र सिन्हा के अभिभाषण के साथ मंगलवार को शुरू होगा। उपाध्यक्ष माईकल लोबो ने कहा कि पहले यह सत्र मध्य मार्च तक चलना था लेकिन अब पर्रिकर के अस्वस्थ रहने के चलते 3 दिन में ही समाप्त हो जाएगा। अब राज्य का बजट 22 फरवरी की जगह 20 फरवरी को पेश होगा। कार्यमंत्रणा समिति सत्र छोटा करने पर औपचारिक फैसला करने के लिए मंगलवार दोपहर बैठक करेगी।
 
विधानसभा सूत्रों ने बताया कि मंत्री और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धावलिकर बजट पेश करेंगे, क्योंकि वित्त विभाग संभालने वाले पर्रिकर सत्र में नहीं आ पाएंगे। विपक्षी कांग्रेस ने कहा है कि उसे सत्र छोटा करने पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा विधायक दल मंगलवार को एक विशेष बैठक कर यह तय करेगा कि पर्रिकर की अनुपस्थिति में सदन में उनका नेता कौन होगा?
 
मोदी शाम में 15 मिनट तक अस्पताल में रहे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस थे। इससे पहले सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि पर्रिकर पर इलाज का सकारात्मक असर पड़ रहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख