Hanuman Chalisa

सऊदी अरब में महिलाओं को अपनी मर्जी से कारोबार की आजादी

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (10:28 IST)
रियाद। दुनिया में महिलाओं के वर्चस्व को अब हर तरफ स्वीकार किया जा रहा है और खाड़ी देश भी इसमें बिलकुल पीछे नहीं हैं। सऊदी अरब में अब महिलाएं अपनी मर्जी से खुद का कारोबार खड़ा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपने पति या पुरुष रिश्तेदार से अनुमति भी नहीं लेनी होगी।
 
 
दरअसल, गुरुवार को सऊदी की सरकार ने अपनी नीति में व्यापक बदलाव किया है जिसमें निजी क्षेत्र के तेजी से विस्तार की बात की गई है। इसी नीति में देश को दशकों पुरानी संरक्षकता प्रणाली की जकड़न से पीछा छुड़ाने का रास्ता दिखाया गया है।
 
देश के वाणिज्य एवं निवेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि महिलाएं अब अपनी मर्जी से खुद का कारोबार चला सकती हैं और किसी संरक्षक की अनुमति के बिना ही इसके लिए सरकार की ई-सेवाओं का लाभ ले सकती हैं।
 
अभी तक सऊदी अरब की संरक्षकता प्रणाली में महिलाओं को किसी सरकारी कागजी कार्रवाई, यात्रा या कक्षाओं में प्रवेश के लिए किसी पुरुष संरक्षक से पूर्वानुमति लेनी होती थी, जो आम तौर पर पति, पिता या भाई होता है।
 
लंबे समय तक कच्चे तेल के उत्पादन से मिलने वाले राजस्व पर टिकी सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में अब यहां की सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। इस सुधार योजना में महिलाओं को कामकाजी समाज का हिस्सा बनाना या उन्हें रोजगार दिलाने की नीति भी शामिल है।
 
मुस्लिम राजशाही वाले अधिकतर मुल्कों में जहां महिलाओं को अभी भी कई तरह की रोकटोक का शिकार होना पड़ रहा है, वहीं सऊदी अरब में उनकी भागीदारी बढ़ाने के कई प्रयास हो रहे हैं। इनमें जासूसों और हवाई अड्डों पर उनकी भर्ती जैसे कदम शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

अगला लेख