dharma sangrah
✕

जब जावेद अख्तर ने मनमोहन सिंह को बताया खुदा से बेहतर प्रशासक

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (16:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की दिसंबर की सर्दियों की गुनगुनी धूप में उर्दू के नामचीन लोगों की महफिल में मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने खुदा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में तुलना करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर यकीं किया जाए तो सिंह खुदा से बेहतर प्रशासक हैं।
 
दरअसल वाकया ऐसा हुआ कि उर्दू के उत्सव ‘जश्न-ए-रेख्ता’ के चौथे संस्करण में अख्तर ‘कुछ इश्क किया कुछ काम किया’ सत्र में अतिका अहमद फारुकी के साथ गुफ्तगू कर रहे  थे। इसी में मां के सर्वोपरि होने का जिक्र आया तो उन्होंने कहा कि दुनिया मां की बहुत इज्जत करती है, उसे खुदा भी मानती है लेकिन वे तो खुदा को ही नहीं मानते। और इज्जत सिर्फ मां की ही नहीं, बल्कि हर महिला की होनी चाहिए।
 
फिर वे वहां मौजूद लोगों से रूबरू होते हुए बोले कि बचपन में आपको दांत टूट जाने पर परीकथा सुनाई जाती थी। शहरों में यही काम सांताक्लॉज की कहानी सुनाकर किया जाता था। जब बड़े होकर आप समझ गए कि ये सब कहानियां हैं और आप इन्हें भूल गए तो खुदा की कहानी से अब तक क्यों चिपके हैं? उसे क्यों नहीं छोड़ देते? 
 
अख्तर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैं नहीं मानता कि खुदा है और यदि है तो फिर बड़े शर्म की बात है कि उसके होते हुए दुनिया ऐसे चल रही है। बुरा न मानिए लेकिन हम  कहते हैं कि मनमोहन सिंह के दौर में बड़े घोटाले हुए, ये हुआ, वो हुआ। लेकिन सोचिए, उनके गठबंधन के कुछ साथी भी थे, उनके अपने बॉस भी थे और उनकी कुछ मजबूरियां भी रहीं होंगी। लेकिन फिर भी उन्होंने सरकार चला ही ली... और यहां आप तो खुदा हैं, फिर भी दुनिया ऐसे चल रही है तो यकीन मानिए... ‘मनमोहन सिंह खुदा से बेहतर प्रशासक’ थे। (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख