ramcharitmanas
✕

मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वादे पूरे करने में विफल रही सरकार

Updated: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (22:49 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार 2014 के आम चुनाव में जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है।
 
 
डॉ. सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की पुस्तक 'शेड्स ऑफ ट्रुथ- ए जर्नी डिरेल्ड' के विमोचन के मौके पर कहा कि मोदी सरकार ने देश में कृषि संकट को बढ़ाया है, वह रोजगार के अवसर बढ़ाने में नाकाम रही है, नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और जीएसटी को हड़बड़ी में लागू करके व्यापार को ध्वस्त कर दिया है। इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद थे।
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मेक इन इंडिया', 'स्टैंडअप इंडिया' जैसे मोदी सरकार के बहुप्रचारित फ्लैगशिप कार्यक्रम बुरी तरह से विफल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर पड़ोसी देशों से संबंध बिगाड़ने का भी आरोप लगाया। डॉ. सिंह ने कहा कि अब समय आ चुका है कि इसको लेकर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए तथा सिब्बल की काफी मेहनत के बाद लिखी गई यह पुस्तक एजेंडा तैयार करने में मदद करेगी।
 
इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम, जनता दल (यू) के पूर्व नेता शरद यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी तथा सिब्बल ने तर्क दिया कि वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव 'मोदी बनाम भारत' होंगे।
 
उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद ही प्रधानमंत्री के नाम पर फैसला किया जाएगा और सभी विपक्षी दलों के सामूहिक फैसले के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इनकी राय यही थी कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को पराजित करना ही प्राथमिक एजेंडा होना चाहिए।
 
चिदंबरम और सिब्बल ने सहमति जताई कि वर्ष 2014 के चुनावों में कांग्रेस सोशल मीडिया का एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल करने में नाकाम रही और यही बात भाजपा के लिए फायदेमंद रही। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को सामाजिक तनाव और गायों की सुरक्षा के नाम पर लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख