shradh paksha
✕

मनमोहन ने राष्‍ट्रपति से की मोदी की शिकायत, चिट्ठी में लिखा...

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (15:48 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की। मनमोहन ने कर्नाटक चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस को 'लेने के देने पड़ जाएंगे' वाले बयान पर घोर आपत्ति जताई है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि साफ लिखा है कि प्रधानमंत्री कांग्रेस को धमकाने का काम कर रहे हैं।
 
सोमवार को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति को लिखी गई इस चिट्ठी में मोदी के हुबली में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई है। इसमें कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री को किसी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य बड़े कांग्रेस नेताओं के दस्तखत हैं।
 
पत्र में कहा गया है कि, ये स्वीकार नहीं किया जा सकता कि प्रधानमंत्री इस तरह की भाषा बोले। फिर चाहे वह चुनाव प्रचार के दौरान ही क्यों न हो। वह अपनी ताकत और गरिमा का इस्तेमाल निजी और राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मनमोहन सिंह ने कर्नाटक चुनाव में भी भाषा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पीएम जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वैसा आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख