Hanuman Chalisa
✕

मणिपुर में फिर बवाल, भीड़ के हमले में SP घायल, कांगपोकपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2025 (13:48 IST)
Manipur news in hindi : मणिपुर के कांगपोकपी में भीड़ ने शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भीड़ सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को से नहीं हटाये जाने को लेकर नाराज थी। हमले में पुलिस अधीक्षक घायल हो गए। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
हमलावरों ने गांव में केंद्रीय बलों, खासकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की लगातार तैनाती पर शुक्रवार को अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कार्यालय पर पथराव किया और अन्य चीजें भी फेंकीं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में रखे जिला पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक एम प्रभाकर के माथे पर कोई वस्तु लगी, जिससे वह घायल हो गए।
<

#IndiaUnderAttack#Kangpokpi
This is not Palestine.
This is not Syria.
They are not ISIS,Hamas.
They are heavily armed chin kuki terror!sts roaming freely in the streets of Kangpokpi,Manipur,India. pic.twitter.com/YxNdZDJbOg

— JJohnnymeitei (@JohnnyMeetei) January 3, 2025 >
इंफाल में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव करने के अलावा एसपी कार्यालय पर पेट्रोल बम से भी हमला किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ पर जवाबी कार्रवाई की और उसे तितर-बितर करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में लाई गई पुलिस अधीक्षक अब ठीक हैं और स्थिति से निपटने में संयुक्त सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे हैं। झड़पों के दौरान घायल हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
<

????BREAKING | 3rd Jan 25| #IndiaUnderAttack
Superintendent of Police, Kangpokpi, Sri Manoj Prabhakar M, IPS, Injured in an Attack by #Kukis.

Police vehicles were stoned and vandalized.

M16-wielding #KukiTerrorists of KNF-P were seen roaming the streets of Kangpokpi openly.… pic.twitter.com/H1sxv3xtrV

— Homer_Alt (@Gooner_Homer) January 3, 2025 >
कुकी संगठन सैबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
इस बीच, सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जिले के लोइबोल खुनोउ इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बताया कि 7.62 मिमी स्नाइपर राइफल, लंबी दूरी की क्षमता वाला मोर्टार (जिसे स्थानीय रूप से पंपी कहा जाता है), मैगजीन के साथ नौ मिमी की तीन पिस्तौल, 12 बोर की बंदूक, एक एसबीबीएल बंदूक, 10 गोला-बारूद, तीन हथगोले, तीन पिकेट ग्रेनेड, आंसू गैस के दो ग्रेनेड और एक वायरलेस सेट बदामद किया गया।
 
मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा की घटनाओं में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा