sundarkand
✕

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (09:37 IST)
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग उप-मंडल में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना के बाद तनाव फैला हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना के विरोध में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति के बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर उप-मंडल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई। निषेधाज्ञा के तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है।

क्या है पूरा मामला : अधिकारियों ने बताया कि कुकी-जोमी ग्राम स्वयंसेवकों द्वारा आहूत बंद के कारण बाजार, दुकानें, स्कूल बंद रहे और वाहन सड़कों से नदारद रहे। उन्होंने बताया कि बंद तड़के पांच बजे से अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तक प्रभावी रहा। बंद समर्थकों ने तुइबोंग बाजार में सड़क के बीचों-बीच पुराने टायरों समेत बेकार पड़ी सामग्री के ढेर को जलाया।

POCSO में मुकदमा दर्ज : पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की के परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, ऐसा आरोप है कि लड़की आरोपी की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने दुकान के मालिक के घर में शरण ले ली। इस बीच, इमारत के मालिक और स्थानीय नेता ने अपने कुछ लोगों को विरोध स्थल पर भेजा और प्रदर्शनकारियों की कथित तौर पर पिटाई करवाई। 
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख