Hanuman Chalisa

पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह और अलग रह रही पत्नी के बीच 16 साल पुराना वैवाहिक विवाद सुलझा

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (17:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह और अलग रह रही उनकी पत्नी ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने 16 साल पुराने अपने वैवाहिक विवाद को सहमति से सुलझाने का फैसला किया है।
 
 
अदालत को बताया गया कि पूर्व क्रिकेटर उन्हें 1.75 करोड़ रुपए की रकम देने को राजी हो गए हैं। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की पीठ के सामने यह हलफनामा दिया गया जिसे उन्हें रिकॉर्ड पर रखा और क्रूरता के आधार पर सिंह को तलाक देने के परिवार अदालत के फैसले के खिलाफ महिला की याचिका का निपटारा कर दिया।
 
क्रूरता और अलग रहने को आधार बनाते हुए पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए 2002 में परिवार अदालत चले गए थे। दोनों की 1990 में शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा।
 
सिंह की अलग रह रही पत्नी मेली सिंह ने फैसले को चुनौती देते हुए दावा किया कि निचली अदालत का आदेश उनके बीच भेजे गए कुछ एसएमएस के गलत आकलन पर आधारित था। अदालत ने पूर्व के आदेश में उल्लेख किया था तथा इसके अलावा दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों पर भी सहमति नहीं बन पाई और इस कारण से मामला खिंचता चला गया। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

अगला लेख