Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस को नुकसान होने पर मैं दंड भुगतने को तैयार : अय्यर

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (15:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस से निलंबित हुए मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि यदि गुजरात चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वे कोई भी दंड भुगतने को तैयार हैं। अय्यर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और यदि कांग्रेस नहीं रही तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा।
 
उन्होंने यहां भारत-पाक संगोष्ठी से इतर कहा कि यदि मेरी टिप्पणी से कांग्रेस को गुजरात में कोई नुकसान पहुंचता है तो पार्टी जो भी दंड उचित समझे, मैं उसे भुगतने को तैयार हूं। कांग्रेस ने मुझे काफी कुछ दिया है। यदि कांग्रेस नहीं हुई तो भारत का कोई भविष्य नहीं रहेगा।
 
कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के कारण अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल 9‍ और दूसरे चरण का 14 दिसंबर को होगा। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख