Hanuman Chalisa
✕

ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (15:35 IST)
कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश)। मूरी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में शुक्रवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने यहां बताया कि सिराथू रेलवे स्टेशन मास्टर को किसी ने फोन करके जम्मू तवी से हटिया जाने वाली मूरी एक्सप्रेस के किसी जनरल डिब्बे में बम रखा होने की सूचना दी थी।
 
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे जब ट्रेन सिराथू स्टेशन से गुजरने वाली थी तो ठहराव नहीं होने के बावजूद रेलगाड़ी को स्टेशन पर रुकवा लिया गया। सामान्य श्रेणी के 3 डिब्बों को अलग कर दिया गया और उसमें सफर कर रहे लोगों को दूसरे डिब्बों में समायोजित करके करीब 1 घंटे बाद रेलगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
 
गुप्ता ने बताया कि स्थानीय राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा ली गई डिब्बों की तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला। बहरहाल, एहतियात के तौर पर इलाहाबाद से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख