Dhanteras
✕

मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी ने बनाया यह प्लान

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (14:26 IST)
कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा है कि भाजपा-आरएसएस का विरोध करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। अय्यर ने गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। वे संवाददाताओं के उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कायाकल्प की संभावना पर क्या सोचते हैं?
 
जब इस ओर इशारा किया गया कि उपाध्यक्ष के कई प्रयास पूर्व में असफल रहे हैं तो अय्यर का कहना था कि हम (कांग्रेस) मुश्किल हालत में हैं। अगर हम कई पहल करते हैं तो कहा जाता है कि हम हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो कहा जाएगा कि जब दूसरे साथ हो रहे हैं और हम वहां नहीं है तो इसका क्या मतलब है? कार्ड का खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है। 
 
विपक्ष को एकसाथ लाने पर कांग्रेस की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा संदेश नहीं देना चाहती है कि हम दूसरों पर निर्भर हैं। कांग्रेस को गठबंधन की सरकार चलाने या उसमें शामिल होने में महारत हासिल है। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख