Hanuman Chalisa
✕

यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए : मेनका गांधी

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (13:12 IST)
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि किसी के भी खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि आमतौर पर महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं। पूर्व संपादक एवं केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर उनके पत्रकार रहने के दौरान यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।
 
 
मेनका गांधी ने मंगलवार को एक समाचार चैनल को यहां बताया कि ताकतवर पदों पर बैठे पुरुष अक्सर ऐसा करते हैं। यह बात मीडिया, राजनीति और यहां तक कि कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं ने इस बारे में बोलना शुरू किया है तो उनके आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उनका मजाक बनाएंगे, उनके ही चरित्र पर उंगलियां उठाएंगे। लेकिन अब जब उन्होंने बोलना शुरू किया है तो हर एक आरोप के बारे में कार्रवाई की जानी चाहिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मंगलवार को पूछा गया था कि क्या उनकी सरकार केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? तो उन्होंने सवाल को टाल दिया था।
 
देश में 'मी टू' अभियान तेज हो गया है, मनोरंजन और मीडिया जगत से जुड़ी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की आपबीती साझा की है। (भाषा)

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ केमिकल टैंकर पहुंचा पोर्ट, सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित

अगला लेख