biodatamaker

ममता की BJP को चुनौती, हिम्मत है तो करो गिरफ्तार, जेल से जितवा दूंगी चुनाव

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (16:03 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर सियासत अभी से गरमा गई है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। अब मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, मैं जेल से ही पार्टी को चुनाव जितवा दूंगा। 
 
बांकुड़ा में एक रैली में ममता ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को लालच दे रही है।
 
कोरोना काल में अपनी पहली सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि कुछ लोग सट्टेबाजों की तरह काम कर रहे हैं और वे इस भ्रम में हैं कि पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी सत्ता में आ सकती है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा या उसकी किसी भी एजेंसी से डरती नहीं हूं। 
 
बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। जब भी चुनाव आते हैं तो वह नारद और सारदा घोटाले का मुद्दा उठा लेते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई 2021 में चुनाव होने हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया था और अब उसकी निगाह राज्य की सत्ता पर है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

अगला लेख