dipawali
✕

चुनाव से पहले झूठे वादे करती है भाजपा : ममता बनर्जी

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (18:13 IST)
Mamta Banerjee targeted BJP regarding assembly elections : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे देश में सबसे बड़ा जेबकतरा करार दिया। साथ ही, उसे चुनाव से पहले मतदाताओं को झांसा देने वाला दल बताया।
 
उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने से पहले यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बातचीत में बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीतिक दाना-पानी को लेकर केंद्रीय एजेंसियां बार-बार राज्य का दौरा करती हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, वे (भाजपा) देश में सबसे बड़े जेबकतरे हैं और लोगों को इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। प्रत्‍येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए भेजने के उनके वादे, फिर नोटबंदी, महामारी के दौरान मुश्किलें, उन्होंने चुनाव से पहले झूठे वादे कर लोगों को झांसा दिया।
 
बनर्जी ने कहा, हम (तृणमूल कांग्रेस) उनसे अलग हैं। बड़ी संख्या में फर्जी ‘जॉब कार्ड’ हटाए जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश को (केंद्र से) निधि मिलने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि केंद्र पश्चिम बंगाल को 100 दिनों की कार्य योजना का बकाया क्यों नहीं दे रहा है।
 
पश्चिम बंगाल का बकाया प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सलाह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही तीन बार प्रधानमंत्री से मिल चुकी हैं तथा एक और मुलाकात के लिए समय मांगा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख