Daily Horoscope
✕

देश नेताजी के लापता होने की सच्चाई जानना चाहता है : ममता बनर्जी

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (22:32 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश के लोगों को यह जानने का पूरा हक है कि अंतिम दिनों में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के साथ क्या हुआ और जिस सम्मान के लायक वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे वो उन्हें नहीं दिया गया है।


सुश्री बनर्जी ने नेताजी की 121वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, हम यह जानने के बेहद उत्सुक हैं कि 1940 में गुमशुदा होने के बाद उनके साथ क्या हुआ। उनके लापता होने और उसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इस रहस्य को उजागर करने के लिए हमें कुछ करना होगा।

गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ही पहली ऐसी नेता है जिन्होंने नेताजी से संबंधित सभी गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक किया था। ये फाइलें राज्य सरकार की कस्टडी में थी लेकिन इनमे नेताजी की मौत के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को नेताजी के लापता होने की सच्चाई को जानना चाहिए और वह यह नहीं मानतीं कि नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 को ताईवान के ताईहोकु में हुई थी। सुश्री बनर्जी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वामी विवेकानंद और नेताजी की जयंती 12 जनवरी तथा 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने का आग्रह किया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख