Daily Horoscope
✕

ममता की महारैली में मोदी सरकार पर हमले, ऐसी झूठी सरकार अब तक नहीं हुई...

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (13:04 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मु्‍ख्यमंत्री ममता द्वारा कोलकाता में आयोजित महारैली में विपक्षी नेताओं ने शनिवार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इनमें कुछ तो पूर्व में भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
 
इस रैली 22 पार्टियां और दर्जनभर से ज्यादा मोदी विरोधी नेता शामिल हुए। अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अरुण शौरी ने मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि इतना झूठ बोलने वाली सरकार पहले कभी नहीं देखी।
 
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रत्येक संस्था को बर्बाद करने की जिद पकड़ ली। नोटबंदी जैसा फैसला किसी भी सरकार ने नहीं किया। शौरी ने कहा कि राफेल जैसा घोटाला किसी भी सरकार में नहीं हुआ। अब तो मोदी सरकार को जाना ही चाहिए।
 
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज 22 पार्टियों का इंद्रधनुष बना है। मोदी जी विपक्ष के गठबंधन का मजाक उड़ाते हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सिंघवी ने कहा कि सस्ती राजनीति करने वाली भाजपा जान-माल की परवाह नहीं करती। जनहित की बात करना आज देशद्रोह हो गया है।
 
इस रैली में सपा नेता अखिलेश यादव, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा समेत अन्य नेता शामिल हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख