dharma sangrah
✕

नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंदजी छजलानी का पुण्य स्मरण

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (13:21 IST)
इंदौर। भाषायी अखबारों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मध्यप्रदेश के शीर्ष समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक बाबू लाभचंदजी छजलानी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
 
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में बाबूजी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, विजय छजलानी, वेबदुनिया और डायस्पार्क के संस्थापक एवं सीईओ विनय छजलानी, अरुण मेहता एवं छजलानी परिवार के सदस्यों, स्नेहीजनों समेत वेबदुनिया एवं डायस्पार्क के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धेय बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 
सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंदजी छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार-पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी, इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है। नईदुनिया किसी समय भाषायी अखबारों में न सिर्फ अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता था बल्कि उसे पत्रकारिता की नर्सरी भी कहा जाता था।

उस दौर में नईदुनिया से निकले कई पत्रकारों ने हिन्दी पत्रकारिता में राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर को नई पहचान दी थी। वेबदुनिया-डायस्पार्क परिवार बाबू लाभचंदजी छजलानी की पुण्यतिथि पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

अगला लेख