Hanuman Chalisa
✕

CM ममता बनर्जी की PM मोदी को चिट्ठी, कहा रेप जैसे कृत्यों की केवल एक ही सजा

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (14:44 IST)
Mamata Banerjee letter to PM Modi : पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री CM ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप मर्डर केस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों की केवल एक ही सजा है- फांसी पर लटकाना। ALSO READ: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा, 300 से ज्यादा तस्वीरें लीक, मामला सामने आते ही आंध्रप्रदेश में मचा हड़कंप
 
ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा कि आपको 22 अगस्त को भी एक पत्र लिखा था। उसमें मैंने दुष्कर्म की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून बनाने और ऐसे अपराध में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा देने की जरूरत के बारे में बताया गया था। इतने संवेदनशील मुद्दे पर मुझे आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि, भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक उत्तर प्राप्त हुआ है, जो मेरे पत्र में उठाए गए मुद्दे की गंभीरता पर ध्यान नहीं देता है। उन्होंने कहा कि मेरा विचार है कि इस सामान्य उत्तर को भेजते समय विषय की गंभीरता को ध्यान में नहीं रखा गया है।
 
बंगाल सीएम ने अपनी चिट्ठी में रोज होने वाले रेप के आंकड़ों का जिक्र करते हुए लिखा है कि ऐसा कानून बनाने की जरूरत है जो अपराधियों के लिए एक उदाहरण साबित हो। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को 15 दिनों में न्याय मिले इसकी व्यवस्था करने की जरूरत है।
 
 
उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड को लेकर पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख