manglik dosh calculator
✕

सीएम ममता बनर्जी ने बताया, देश में क्यों है गेहूं संकट?

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (15:45 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश गेहूं संकट का सामना कर रहा है।
 
भाजपा नीत केंद्र सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे गलत फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है और देश में बेरोजगारी बढ़ी है।
 
बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार हमें गेहूं उपलब्ध नहीं करा रही है। वह दावा कर रही है कि उसके पास देने के लिए गेहूं नहीं है। देश में गेहूं की कमी है... यह संकट केंद्र में भाजपा नीत सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण उत्पन्न हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र को हमें हमारा पैसा देना चाहिए। अगर आप राज्यों को पैसा नहीं दे सकते हैं, तो आपको इस देश पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं है।
 
बनर्जी ने सवाल किया कि नोटबंदी के बाद सारा पैसा कहां चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी एक बड़ा घोटाला था। हमने इससे क्या हासिल किया? सारा पैसा कहां गया?'
 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने केंद्र पर भारतीय रेलवे और बीमा जैसी देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संपत्तियां बेचने में लगी हुई है, चाहे रेलवे हो, बीमा हो.. सब कुछ बेचा जा रहा है। इस तरह से वे अर्थव्यवस्था चला रहे हैं। यह देश की अभी तक की सबसे अक्षम पार्टी है। अगर अगले लोकसभा चुनाव में उनकी हार होती है, तो यह देश के लिए बेहतर होगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख