dharma sangrah
✕

खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताया कैसे रहे 11 साल...

Updated: सोमवार, 9 जून 2025 (14:50 IST)
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 साल में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुंचाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर सिर्फ तानाशाही की स्याही पोती है। उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वायत्तता पर हमला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार ‘घृणा, धमकी और भय’ का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है।
 
खरगे ने कहा कि चाहे जनमत के खिलाफ जाकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या जबरन एक दलीय तानाशाही लागू करना हो, इस दौरान राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की गई है और संघीय ढांचा कमजोर हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार ‘घृणा, धमकी और भय’ का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है।
ALSO READ: PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील
उन्होंने कहा, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। उन्हें आरक्षण और समान अधिकारों से वंचित करने की साजिश जारी है। मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।
 
कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा-आरएसएस ने देश की जीडीपी वृद्धि दर को 5-6 प्रतिशत पर बनाए रखने की आदत बना ली है, जो संप्रग के दौरान औसतन 8 प्रतिशत होती थी। उन्होंने कहा, सालाना 2 करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा करने के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीन ली गईं। मुद्रास्फीति के कारण सार्वजनिक बचत 50 वर्षों में सबसे कम हो गई है और आर्थिक असमानता 100 वर्षों में सबसे अधिक हो गई है।
ALSO READ: Pahalgam Attack के बाद सरकार की क्‍या है रणनीति, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया यह बयान
खरगे ने दावा किया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, बिना योजना के लॉकडाउन लगाना और असंगठित क्षेत्र पर प्रहार ने करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे और 100 स्मार्ट सिटी जैसे कार्यक्रम विफल हो गए हैं।
 
खरगे ने कहा, रेलवे बर्बाद हो गया है। कांग्रेस-संप्रग द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए बुनियादी ढांचे के केवल रिबन काटे गए हैं। मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने में पिछले 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के शासन की सराहना की और कहा कि उनके शासन के इस कालखंड को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
ALSO READ: मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे
मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के दौरान भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख