Hanuman Chalisa

मालेगांव धमाका मामला : एक और गवाह मुकरा, अब तक 30 गवाह पलटे

शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (00:00 IST)
मुंबई। मालेगांव धमाका मामले में गुरुवार को 30वां गवाह मुकर गया, जो एक रियल स्टेट एजेंट है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी आरोपियों में शामिल हैं। मामले के एक अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित द्वारा गवाह की भर्ती गुप्त मुखबिर के रूप में की गई थी।

मामले की शुरुआत में जांच करने वाले महाराष्ट्र आतंकवादरोधी (एटीएस) दस्ते के अनुसार, गवाह ने 2008 में एक बयान दिया था, लेकिन अदालत के समक्ष गवाही के दौरान उसने कहा कि उसे यह याद नहीं कि उसने जांच एजेंसी को कोई बयान दिया था। इसके बाद अदालत ने उसे मुकरा हुआ गवाह घोषित कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह मामले में मुकरने वाला 30वां गवाह है। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि गवाह ने एटीएस को बताया था कि वह पुरोहित से एक परिचित के माध्यम से मिला था और वे संपर्क में रहे।

एटीएस के मुताबिक, बाद में पुरोहित ने उसे सैन्य खुफिया विभाग के लिए जानकारी इकट्ठा करने के वास्ते नियुक्त किया और उसे एक पहचान पत्र भी दिया गया था। गवाह ने गुरुवार को अदालत में केवल पुरोहित को पहचाना और किसी अन्य आरोपी को नहीं।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में मस्जिद के पास मोटरसाइकल में छिपाकर रखे गए विस्फोटक में हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र के नासिक जिला स्थित मालेगांव सांप्रादायिक रूप से संवेदनशील शहर है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख