ramcharitmanas
✕

मालाबार समुद्री अभ्यास का पहला चरण मंगलवार से, ऑस्ट्रेलिया भी हुआ शामिल

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (21:53 IST)
नई दिल्ली। भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच पहले चरण का मालाबार अभ्यास विशाखापतनम में बंगाल की खाड़ी में मंगलवार से शुरू होगा और शुक्रवार को समाप्त होगा। भारत, जापान और अमेरिका पहले से ही इस अभ्यास में हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया को भी इसमें शामिल किया गया है।

मालाबार अभ्यास वर्ष 1992 में पहली बार भारत और अमेरिका के बीच शुरू हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 में इसमें जापान को शामिल किया गया और इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया भी इसमें अपने अनुभव तथा कौशल साझा करेगा।

पहले चरण के अभ्यास में भारतीय नौसेना का नेतृत्व पूर्वी नौसैनिक बेड़े के प्रमुख रियर एडमिरल संजय वात्सायन करेंगे। अभ्यास में नौसेना के युद्धपोत रणविजय, फ्रिगेट शिवालिक, गश्ती नौका सुकन्या, टोही विमान पी-8 आई तथा डॉर्नियर और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
इस बार कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण नौसेनाओं के बीच समुद्र में ही अभ्यास होगा और जमीन पर किसी तरह के किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण अरब सागर में इस महीने के दूसरे पखवाड़े के शुरू में होगा।(वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख