biodatamaker
✕

डिजाइनर ने जिस शख्स को जेल से निकालने में मदद की, उसी ने ले ली जान

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (23:32 IST)
नई दिल्ली। उसने अपनी बहन के साथ लंबी बातचीत को यह कहते हुए विराम दिया कि वह 'बिग बॉस' देखने के बाद वापस से फोन करेगी लेकिन यह कभी हो नहीं पाया। करीब 1 घंटे बाद फैशन डिजाइनर माला लखानी की कथित तौर पर उनके ही दर्जी द्वारा हत्या कर दी गई जिसे उन्होंने जेल से निकलवाने में मदद की थी। यह बात माला की बहन आरती शर्मा ने शुक्रवार को कही।
 
 
सफदरजंग अस्पताल के शवगृह के बाहर अपनी बहन के शव का इंतजार कर रहीं आरती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। माला (53) और उनके घरेलू सहायक बहादुर की उनके वसंतकुंज स्थित घर पर हत्या कर दी गई थी।
 
आरती ने बताया कि मेरी रात करीब 8.15 बजे (बुधवार को) उससे बात हुई। इसके बाद मैंने दोबारा बात की और रात 9 बजकर 50 मिनट पर हमने बात खत्म की। वह मेरी बेटी से बात करना चाहती थी लेकिन बाद में कहा कि वह 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद हमें फोन करेगी। लेकिन उसका फोन नहीं आया। हत्याओं के संबंध में इन 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है- माला के दर्जी राहुल अनवर (24), उसका भाई रहमत (24) और उसका दोस्त वसीम (25)।
 
माला को परिवार के लोग 'मीनू' के तौर पर जानते थे। आरती ने कहा कि माला ने ही राहुल को जेल से निकलवाने में मदद की थी, जब वह छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार था। पुलिस ने कहा कि अनवर को 2017 में कथित तौर पर रंगपुरी पहाड़ी इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरती ने कहा कि वह हमेशा कहती थी कि अनवर मेरे 'बच्चे' जैसा है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख