suvichar

एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत कई दिग्गज आज दाखिल करेंगे नामांकन, सियासी पारा हाई

Updated: सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (08:48 IST)
महाराष्ट्र में सियासी पारा हाई है। इस बीच आज और कल दो दिनों तक नामांकन भरे जाएंगे। महाराष्ट्र चुनाव के लिए आज सोमवार को कई हैवी वेट नेता अपना पर्चा भरेंगे। वहीं, अबतक महायुति ने 288 में से 235 जबकी महाविकास अघाड़ी ने 288 में से 260 कैंडिडेट का ऐलान किया है जिनमें बीजेपी 121, शिवसेना शिंदे की पार्टी ने 65 अजित पवार की एनसीपी ने 49 कैंडिडेट उतारे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव में नामांकन का दौर थमने से ठीक पहले महायुति कैंप ने महाविकास अघाड़ी खेमे की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली वर्ली में अबतक का सबसे बड़ा खेल कर दिया है। मुंबई की वर्ली सीट शिंदे की शिवसेना के खाते में गई है और रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्ली सीट से मिलिंद देवड़ा को उतार कर इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। अब यहां शिवसेना (UBT) कैंडिडेट आदित्य ठाकरे की टक्कर शिंदे की शिवसेना कैडिडेट मिलींद देवड़ा से है।

रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जिन 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया इस लिस्ट में संजय निरुपम को दिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया है जिसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में वर्ली सीट को लेकर चर्चा तेज है।

आज कई दिग्गजों का नामांकन : वही, अब महाराष्ट्र चुनाव में नामांकन के लिए आज और कल यानी दो दिन ही बचे हैं तो आज कई दिग्गज अपना पर्चा भरने वाले हैं जिनमें ठाणे सीट से सीएम एकनाथ शिंदे नामांकन करेंगे तो बारामती सीट से डिप्टी सीएम अजीत पवार पर्चा भरने वाले हैं। वहीं माहिम सीट से MNS चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे नामांकन दाखिल करेंगे।

सपा नेता अबु आजमी मानखुर्द-शिवाजी नगर से नामांकन करने वाले हैं। इसी सीट से नवाब मलिक भी कल पर्चा भरेंगे तो नवाब मलिक की बेटी सना मलिक अणुशक्ति नगर से आज नामांकन करने वाली है। अब एनसीपी एससीपी ने सना के खिलाफ फहाद अहमजद को अणुशक्ति नगर से मैदान में उतारा है।

एक तरफ नामांकन के लिए गिनती के दिन बचे हैं तो वहीं अबतक महायुति ने 288 में से 235 जबकी महाविकास अघाड़ी ने 288 में से 260 कैंडिडेट का ऐलान किया है जिनमें बीजेपी 121, शिवसेना शिंदे की पार्टी ने 65 अजित पवार की एनसीपी ने 49 कैंडिडेट उतारे हैं। तो महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 99 शिवसेना (UBT) ने 85 एनसीपी SCP ने 76 कैंडिडेट का ऐलान किया है। अब टिकट बंटवारे को लेकर जो भी फाइनल होना है उसके लिए आज और कल दो दिन बचे हैं क्योंकि महाराष्ट्र चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। उससे पहले पार्टियों को अपने कैंडिडेट फाइनल करने होंगे।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख