सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?
maharashtra election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की अंधेरी पश्चिम सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव सचिन सावंत ने पार्टी नेतृत्व से उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करने को कहा है। सत्तारूढ़ भाजपा ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से मौजूदा विधायक अमित साटम को मैदान में उतारा है।
सावंत ने रविवार को बताया कि उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी रमेश चेन्निथला से आग्रह किया है कि अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार किया जाए।
उन्होंने कहा कि मैंने बांद्रा पूर्व सीट मांगी थी लेकिन वह सीट (गठबंधन सहयोगी) शिवसेना-यूबीटी को मिल गई। मैंने यह भी कहा है कि अंधेरी पश्चिम में मेरी उम्मीदवारी को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है।
विपक्षी महा विकास आघाडी के सहयोगी दलों द्वारा अब तक जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सीट बंटवारे में मुंबई की 36 सीट में से कांग्रेस को 10 सीट मिली हैं, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है।मी वांद्रे पूर्व विधानसभा मतदारसंघातून पक्षाकडे उमेदवारी मागितली होती. तीथेच लढावे अशी माझी इच्छा होती. परंतु तो मतदारसंघ शिवसेना उबाठा पक्षाकडे गेला आहे. मी अंधेरी पश्चिम मतदारसंघातून उमेदवारी मागितली नव्हती. तरी पक्षश्रेष्ठींनी माझ्यावर जो विश्वास दाखवला त्याबद्दल मनापासून…
— Sachin Sawant सचिन सावंत (@sachin_inc) October 26, 2024
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि शहर और राज्य इकाइयों के बीच अंदरूनी कलह के कारण पार्टी ने अपनी मुंबई इकाई को अधर में लटका दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy : sachin sawant
photo courtesy : sachin sawant

