सम्बंधित जानकारी
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर सलमान खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा
- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हमलावरों ने यूट्यूब वीडियो से सीखा बंदूक चलाना
- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी घमासान, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई थी NCP नेता की मौत
क्या संकेत दे रहे हैं बाबा सिद्दीकी के MLA बेटे जिशान, सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सवाल
Baba Siddique murder case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मदारी ली है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस बीच बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान के सोशल मीडिया पोस्ट लोगों में चर्चा का विषय बन गए।
बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बुज़दिल डराया करते हैं अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को। ALSO READ: Maharashtra: 5 आरोपियों ने मांगे 50 लाख, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा
बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को ,
— Zeeshan Siddique (@zeeshan_iyc) October 19, 2024
धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को
इससे पहले 28 अक्टूबर को भी जीशान सिद्दीकी ने अपनी पोस्ट में कहा था कि जो छिपा है, जरूरी नहीं कि वह सो रहा हो। जो सामने दिख रहा है, जरूरी नहीं कि वह बोलता हो। उनकी बातों को पढ़कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह इशारों-इशारों में किसी को कोई संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फडणवीस को अपने पिता की हत्या के मामले में अब तक की पुलिस जांच की पूरी जानकारी दी। ALSO READ: बाबा सिद्दीकी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर ने किया बड़ा दावा, क्या कहाNot all that is hidden sleeps,
— Zeeshan Siddique (@zeeshan_iyc) October 18, 2024
Nor all that is visible speaks.
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 13 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दे गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
