Daily Horoscope

उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (10:46 IST)
पटना। उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों का भास्कर उपासना का महापर्व छठ बिहार में हर्षोल्लास के बीच बुधवार को संपन्न हो गया।


मंगलवार की शाम को व्रतियों ने बिहार की राजधानी पटना में गंगा किनारे और राज्य के विभिन्न इलाकों में अन्य नदियों, तालाबों और जगह-जगह बनाए पानी के कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार में भी महिलाओं ने छठ पर्व के अवसर पर व्रत रखा था।

नीतीश ने अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर में बनाए गए पानी के कुंड में खड़े होकर व्रतियों को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने में सहयोग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के रिश्तेदार तथा अन्य करीबी लोग उपस्थित थे। भगवान भास्कर की उपासना का महापर्व छठ गत 11 नवंबर को नहाय खाय के अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था।

अगले दिन यानी 12 नवंबर को व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर खरना के तहत दूध, अरवा चावल तथा गुड़ से बनी खीर एवं रोटी के प्रसाद का भोग लगाया। फिर व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हुआ जो मंगलवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य तथा आज उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा हुआ। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख