biodatamaker

धनतेरस पर वाराणसी में मां अन्नपूर्णा के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (00:01 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में वर्ष में एक बार धनतेरस पर्व पर मां अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन सामान्य लोगों को होते हैं जिसके लिए सोमवार को मंदिर में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
 
 
विश्वप्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में सोमवार सुबह से रात तक लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों को सिक्के एवं धान के लावे प्रसाद एवं आशीर्वादस्वरूप दिए गए। इससे पहले तड़के करीब 4 बजे मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी ने खजाने की विधि-विधान के साथ पूजा की।

मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि अन्य भक्तों के साथ-साथ उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी मां के दरबार में दर्शन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
 
मां की एक झलक पाने एवं खजाने से एक सिक्का लेने के लिए हजारों लोग रविवार शाम से ही कतारों में खड़े होने लगे थे। मंदिर में दर्शन के लिए गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट के रास्ते पर भक्तों की कतारें लगी रहीं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा निगरानी कर रहे हैं।
 
मान्यता है कि करीब 300 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। वैसे तो यह मंदिर सालभर हीखुलता और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन श्रद्धालु करते हैं, लेकिन मां अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक सिर्फ 4 दिनों के लिए ही होते हैं।
 
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि आशीर्वादस्वरूप मिले सिक्के खजाने में रखने एवं उसकी पूजा करने से सालोंभर धन एवं अन्न की कोई कमी नहीं होती है। यही वजह है कि सिक्के पाने के लिए दूरदराज से लाखों स्त्री-पुरुष भक्त हर साल यहां आते हैं। वे घंटों कतारों में खड़े होने में परेशानी महसूस नहीं करते बल्कि वे अपना सौभाग्य समझते हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख