Hanuman Chalisa

त्योहार पर सरकार झटका, महंगी हुई रसोई

रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (23:10 IST)
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और नोटबंदी के बाद जीएसटी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था का तो पहले ही बंटाढार कर रखा था, इसी के चलते दीपावली के पूर्व रविवार से देशवासियों को एक और झटका लगा है। सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर आज से डेढ़ रुपए महंगा हो गया जबकि बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा कर दिया गया है।
 
तेल विपणन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन के अनुसार अब दिल्ली में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 491.13 रुपए में मिलेगा और गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर का मूल्य 649 रुपए हो गया है। मुंबई में सब्सिडी वाला गैस 493.80 रुपए, कोलकाता में 493.83 रुपए और चेन्नई में 479.11 रुपए हो गया है। 
       
इसके साथ ही विमानन ईंधन की कीमतों में भी छ: प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण ये वृद्धि की गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक हजार लीटर विमानन इंधन की कीमत 53045 रुपए हो गई है। इसमें तीन हजार 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 
 
मुंबई में इसका मूल्य 52 हजार 318 रुपए, चेन्नई में 55 हजार 770 रुपए और कोलकाता में 57 हजार 337 रुपए प्रति हजार किलोलीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की एक तारीख को रसोई गैस और विमानन ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। (वेबदुनिया/ एजेंसी)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख