biodatamaker

जारी रहेगी रसोई गैस पर सब्सिडी : प्रधान

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2017 (20:14 IST)
अगरतला। सरकार ने स्पष्ट किया कि गरीबों के लिए घरेलू इस्तेमाल के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) पर सब्सिडी जारी रहेगी।
 
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘हमारी घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने की कोई योजना नहीं है। गरीब और आम लोगों के लिए एलपीजी तथा केरोसिन पर सब्सिडी जारी रहेगी।
 
प्रधान ने बताया कि पूर्वोत्तर में एलपीजी के संकट से निपटने के लिए चटगांव से त्रिपुरा तक प्राकृतिक गैस के परिवहन को पाइप लाइन बिछाने के लिए उनके मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से बात की है।
 
प्रधान ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से बांग्लादेश के पार्वतीपुर में डीजल के परिवहन के लिए पाइपलाइन बिछा रहे हैं। असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी से सिलिगुड़ी तक डीजल के परिवहन के लिए पाइपलाइन है। 
 
इसके बदले में हमने चटगांव से त्रिपुरा तक गैस पाइप लाइन का प्रस्ताव दिया है। हम इस मामले को राजनयिक स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। ‘मैं जल्द बांग्लादेश जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश सरकार इस पाइप लाइन को मंजूरी देती है, तो इसे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेलवे लाइन के पास बिछाया जाएगा।
 
प्रधान ने यहां त्रिपुरा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की और गरीबी रेखा से नीचे के 20 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन का वितरण किया। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख