biodatamaker

महंगी हुई रसोई गैस...

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (15:39 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में आठ रुपए और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 74 रुपए की भारी बढ़ोतरी की है।
 
नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 487.18 रुपए का मिलेगा। अभी तक यह 479.77 रुपए का था।
 
सरकार ने रसोई गैस पर सब्सिडी खत्म करने के लिये पहले दो रुपए प्रति माह बढ़ाने के लिए कहा था। बाद में चालू वित्त वर्ष के अंत तक रसोई गैस पर सब्सिडी खत्म करने के लिए इसे हर महीने चार रुपए बढ़ाने का आदेश दिया था।
 
इस वर्ष 01 जुलाई को सब्सिडी वाले रसोई गैस पर पिछले छह साल में सबसे अधिक 32 रुपए सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने 01 जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया था और इसी के परिणामस्वरूप दाम इतने अधिक बढ़े थे।
 
नई दरों के अनुसार दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 597.50 रुपए का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 524 रुपए थी। सरकार एक वित्त वर्ष में सब्सिडी दरों में उपभोक्ता को 14.2 किलोग्राम वाले 12 सिलेंडर सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराती है। इससे अधिक सिलेंडर लेने पर ग्राहक को गैर सब्सिडी की कीमत अदा करनी होती है। (वार्ता) 
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख