biodatamaker
✕

अब किश्तों में मिलेगी रसोई गैस

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (18:40 IST)
नई दिल्ली। उज्ज्वला योजना के तहत किश्त पर गैस चूल्हा देने के बाद अब सरकार रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की रिफिलिंग भी किश्त पर करने की योजना बना रही है ताकि रोज कमाने-खाने वाले गरीब परिवार भी इसका लाभ ले सकें।
 
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यहां विनएलपीजी (एलपीजी में महिला) के भारतीय चैप्टर की शुरुआत के मौके पर कहा कि सरकार ऐसी योजना पर विचार कर रही है जिसमें रिफिल वाले सिलेंडर की कीमत भी एकमुश्त न देकर किश्तों में देने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पायलट परियोजना जल्द शुरू की जाएगी। 
 
संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि विनएलपीजी के वैश्विक चैप्टर ने इस संबंध में सलाह दी थी। दुनिया के कुछ देशों में सिलेंडर में स्मार्ट मीटर की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें उपभोक्ताओं से उतना ही पैसा लिया जाता है, जितने की गैस इस्तेमाल की गई है। इसी तर्ज पर देश में भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। 
 
इससे पहले सुबह एक सत्र के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की महाप्रबंधक (एलपीजी ग्रामीण विपणन) अपर्णा अस्थाना ने कहा कि गांवों में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास दैनिक बचत तो होती है, लेकिन वे एकमुश्त राशि नहीं दे सकते। इसलिए कोई ऐसी वित्तीय व्यवस्था होनी चाहिये जिससे किस्तों में उन्हें रिफिल सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा सके।
 
प्रधान ने भारत में विनएलपीजी की प्रासंगिकता को ज्यादा महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां मुख्य रूप से एलपीजी का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि आज भी चुनौती समाप्त नहीं हुई है। मिट्टी के तेल, लकड़ी, गोबर के उपले आदि पर खाना बनाने के कारण होने वाले प्रदूषण से पांच लाख महिलाओं की जिंदगी खतरे में हैं। गरीब महिला को पता नहीं चलता कि इस धुएं से हर घंटे 400 सिगरेट के बराबर प्रदूषण उसके फेफड़ों में जाता है।
 
उज्ज्वला योजना में लाभार्थियों के रिफिल नहीं कराने की खबरों के बारे में उन्होंने कहा कि योजना में 60 प्रतिशत लाभार्थियों ने पिछले एक साल में औसतन चार सिलेंडर रिफिल कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कुछ इलाकों में शून्य रिफिल है।
 
इंडियन ऑयल के अध्यक्ष संजीवसिंह ने कहा कि एलपीजी उद्योग के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब नौ प्रतिशत है और इसे बढ़ाने की दिशा में अभी काफी सफर तय किया जाना है। 
 
चार साल में हर घर एलपीजी : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत डेढ़ साल में तीन करोड़ 20 लाख रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन दिए गए हैं और अगले दो-चार साल में देश के हर घर तक एलपीजी कनेक्शन पहुंच जाएगा। प्रधान ने बताया कि देश में करीब 25 करोड़ घर हैं जिनमें से 21.7 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है।
(वार्ता)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख