Hanuman Chalisa

जानवरों का प्यार के इजहार का अपना तरीका

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (18:37 IST)
नई दिल्ली। इंसान के पास जज्बात जाहिर करने के लिए शब्द हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या बेजुबान जानवर भी प्यार को महसूस करते हैं? साथ ही यह एक बड़ा सवाल है कि ये बेजुबान जानवर प्यार में खुशी और गम का इजहार कैसे करते हैं?
 
यह सच है कि हमारी तरह ही बेजुबान जानवर भी प्यार करते हैं। आपको इसका सबूत इस एक अनोखे मामले से मिल सकता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लेकिन इससे पहले हम बताना चाहेंगे कि आपने कभी यह नोटिस किया है कि मनुष्य की तरह ही जब दो जानवर साथ-साथ पले-बड़े होते हैं तो उनके बीच भी एक रिश्ता बन जाता है। 
 
इसका मतलब यह हुआ कि जानवरों का स्वभाव भी इंसानों के स्वभाव से मिलता है। फर्क बस इतना है कि बेजुबान जानवर हम इंसानों से अपने दिल की बात बयान नहीं कर पाते। लेकिन आपस में उनकी भी एक जुबान है और वह है 'प्यार की जुबान'।   
 
चित्र में प्रदर्शित यह दो कुत्ते आपस में बेहद प्यार करते हैं। इनके बारे में इनके मालिक गैलोबोब रेडिट के माध्यम से बताते हैं कि उनके ये दोनों डॉगी साथ-साथ पले-बड़े हैं। इस कारण इन दोनों के बीच गहरा लगाव है। इनमें काला स्माइली व्हाइट शेफर्ड नस्ल का है तो वहीं हैडेज प्लैक सैबल जर्मन शेफर्ड है।
 
इनकी एक तस्वीर जब गैलोबोब ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग उनके दीवाने हो गए। इनमें से एक काले रंग का तो दूसरा एकदम सफेद। इन दोनों कुत्तों की आधी-आधी तस्वीर को जोड़कर एक अदभुत तस्वीर बनाई गई है, जिसे लोगों ने बहुत लाइक किया है। गैलोबोब बताते हैं ये दोनों अपने प्यार में पूरा विश्वास रखते हैं, इसलिए ये एक-दूजे के बिना नहीं रख सकते।
 
इनका रिश्ता अटूट है। गैलोबोब ने बताया इन दोनों की उम्र 2 साल है। वे कहते हैं कि काया मुझे भी बहुत प्यार करती है। वह दूसरे लोगों को देखकर बेहद खुश होती है। जबकि अमूमन कुत्तों का ऐसा स्वभाव नहीं होता। इनके प्यार को देखर इनके मालिक भी इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इन दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। इनकी शादी के दिन दोनों का फोटो शूट कराकर जब गैलोबोब ने ये तस्वीरें शेयर कीं तो पूरी दुनिया देखकर हैरान थी।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख