sundarkand
✕

बड़ी राहत, रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हुआ

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (19:53 IST)
नई दिल्ली। रसोई गैस के बढ़ते दाम से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 6.52 रुपए सस्ता हुआ है जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का बाजार मूल्य 133 रुपए कम हुआ है।
 
 
देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा है कि दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडीशुदा गैस सिलेंडर की कीमत 507.42 रुपए से घटकर 500.90 रुपए रह गई। नई कीमत शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।
 
पिछले लगातार 6 महीने से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे थे। इस कटौती से ठीक पहले सिलेंडर के दाम में 14.13 रुपए तक की वृद्धि हुई। नवंबर में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 2.94 रुपए की वृद्धि की गई थी।
 
इंडियन ऑइल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपए की मजबूती से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में 133 रुपए कम किए हैं। दिल्ली में अब इसकी (14.2 किलो) कीमत 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर होगी।
 
गौरतलब है कि सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है, हालांकि सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है जिसमें सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है।
 
एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं, तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब कीमतें कम होती हैं तो सब्सिडी में कटौती की जाती है।
 
कर नियमों के अनुसार रसोई गैस पर जीएसटी की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है। ऐसे में सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है लेकिन कर का भुगतान बाजार दर पर ही करना होता है। इसी के चलते बाजार मूल्य यानी बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम में गिरावट से सब्सिडी वाली रसोई गैस पर कर गणना का प्रभाव कम होने से इसके दाम में कटौती हुई है।
 
कंपनी ने कहा कि दिल्ली में दिसंबर में 2018 में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 942.50 रुपए से कम होकर 809.50 रुपए रह गया। इसमें 133 रुपए की कमी आई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 6 सप्ताह में पेट्रोल के दाम में 9.60 रुपए तथा डीजल में 7.56 रुपए लीटर की कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के साथ ईंधन के दाम कम हुए हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख