Hanuman Chalisa
✕

मुंबई, लंदन हीथ्रो के बीच शुरू होगी जेट की तीसरी 'नॉन-स्टॉप' उड़ान

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (12:18 IST)
मुंबई। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अक्टूबर से मुंबई से लंदन हीथ्रो के लिए अपनी तीसरी रोजाना ‘नॉन-स्टॉप’ सेवा शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।
 
एयरलाइन ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि नई उड़ान से भारत और ब्रिटेन के बीच जेट की यात्री एवं मालढुलाई क्षमता में करीब 33 फीसदी की वृद्धि होगी। उसने कहा कि डेल्टा एयरलाइंस और वर्जिन एटलांटिक के साथ मिलकर इस सेवा से लंदन हीथ्रो से उत्तरी अमेरिका के लिए संपर्क बढ़ेगा।
 
उसने कहा कि इससे अब लंदन से उत्तरी अमेरिका के 13 गंतव्यों के लिए संपर्क समय में सुधार आएगा। इन गंतव्यों में अटलांटा, बोस्टन, डेट्रॉयट, लॉस एंजिल्स, मियामी, मिन्नियापोलिस, नेवार्क, न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, साल्ट लेक सिटी और वॉशिंगटन शामिल हैं।
 
जेट एयरवेज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जयराज षणमुगम ने कहा कि जेय एयरवेज मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच तीसरी ‘नॉन स्टॉप’ सेवा की पेशकश कर खुश है। (भाषा)
 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख