Hanuman Chalisa
✕

सुरक्षा बल के जवानों की हत्या के मामले में पांच माओवादियों को फांसी

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (12:07 IST)
मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिले की एक सत्र अदालत ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट के जरिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की हत्या के मामले में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पांच उग्रवादियों को आज फांसी की सजा सुनाई।
 
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट और गोलीबारी कर सीआरपीएफ के दो जवानों की हत्या करने के आरोप में माओवादी रत्तू कोड़ा, बिपिन मंडल, अधिक लाल पंडित, बानो कोड़ा और मन्नू कोड़ा को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई। अदालत ने इससे पूर्व 22 मई को इन माओवादियों को दोषी करार दिया था।
 
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 10 अप्रैल 2014 को लोक सभा चुनाव के दिन मतदानकर्मियों को लेकर जा रही सीआरपीएफ की टुकड़ी पर गंगटा-जमुई  मार्ग में सवा लाख बाबा के निकट घात लगाए सशस्त्र माओवादियों ने बारुदी सुरंग का विस्फोट करने के बाद अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उग्रवादियों के इस हमले में बल के हवलदार सोमे गौड़ा और हवलदार रविन्द्र कुमार राय समेत 12 जवान जख्मी हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान सोमे और रविन्द्र की मौत हो गयी थी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख