Daily Horoscope

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए EVM प्रबंधन सॉफ्टवेयर लाएगा आयोग

Updated: रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (23:22 IST)
नई दिल्ली। 2019 देश में होने जा रहे आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान पर्ची मशीन (वीवीपैट) के शत-प्रतिशत आवंटन को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग जल्द ही ईवीएम प्रबंधन सॉफ्टवेयर लाने जा रहा है।


आयोग ने कहा गया कि प्रारंभिक जांच और जिला अधिकारियों के प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है ताकि 2019 के आम चुनावों में सभी लगभग 10.6 लाख मतदान केन्द्रों में शत-प्रतिशत वीवीपैट मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

ईवीएम वीवीपैट को ट्रैक करने के लिए एक जबरदस्त प्रणाली लाई जा रही है जो मशीन के प्रत्येक ऑपरेशन, प्रारंभिक जांच, चुनाव में आने वाली त्रुटियों आदि पर पूरी निगाह रखेगी। प्रयोग में आसान इस सॉफ्टेवेयर का पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में अजमेर, इंदौर, दुर्ग, एजल और महबूबनगर में पायलट आधार पर परीक्षण किया जाएगा।

आयोग ईवीएम और वीवीपैट के विनिर्माण एवं आपूर्ति की स्थिति पर निरंतर निगाह रखे हुए है। करीब 22.3 लाख बैलट यूनिट, 16.3 लाख कंट्रोल यूनिय और 17.3 वीवीपैट की आम चुनावों में जरूरत होगी। मशीनों की इस संख्या में प्रशिक्षण के लिए बफर स्टॉक में रखी जाने वाली मशीनें शामिल हैं। अभी तक वीवीपैट का 933 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों और 18 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपयोग किया गया है।

7 राज्यों- गोवा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत सीटों एवं शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वीवीपैट का प्रयोग किया गया था। ईवीएम और वीवीपैट का विनिर्माण सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति के तहत और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जाता है। इस प्रकार से ये मशीनें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका से मुक्त हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख