dharma sangrah
✕

राजधानी दिल्ली पर अब टिड्डियों का खतरा, हरियाणा में अलर्ट जारी

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (16:34 IST)
चंडीगढ़। गुड़गांव और रेवाड़ी में टिड्डियों के दल के पहुंचने के बाद हरियाणा सरकार ने हाईअलर्ट जारी किया है और अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक्टर पर दवा छिड़कने वाली मशीन लगाने समेत सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।
 
राजस्थान से पहुंचा टिड्डियों का यह दल महेंद्रगढ़ जिले से गुजरते हुए शुक्रवार शाम रेवाड़ी जिले के जतुसाना और कई गांवों में फैल गया।
 
शनिवार को यह दल झज्जर जिले की ओर रवाना हुआ और फिर गुरुग्राम में घुसकर इस ‘मिलेनियम सिटी' के आसमान में फैल गया। ये टिड्डियां पेड़ों, घरों की छतों आदि स्थानों पर बैठ गईं। टिड्डियों के हमले से परेशान लेागों ने उनके वीडियो साझा किए। गुरुग्राम में कई स्थानों पर लोगों ने टिड्डियों के घरों में घुस जाने की आशंका से अपनी खिड़कियां बंद कर लीं।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग) संजीव कौशल ने कहा कि महेंद्रगढ़ से टिड्डियों का जो दल गुजरा और रेवाड़ी पहुंचा, वह 5 किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ा था। रात में यह दल जतुसाना प्रखंड में था।
 
उन्होंने कहा कि रात में और तड़के दवाओं का भारी छिड़काव किया गया। दल की करीब 35 प्रतिशत टिड्डियां मर गईं लेकिन बाकी, जो अब भी भारी संख्या में थीं, वहां से आगे झज्जर और गुरुग्राम पहुंच गईं।
 
कौशल ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार से जो सूचना मिली है, उसके हिसाब से ऐसी संभावना है कि दवा की रफ्तार और दिशा के अनुसार यह दल पलवल पार कर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।
 
हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह अलर्ट हैं और हमारे जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हमारे पास पर्याप्त कीटनाशक हैं। हमारे पास ट्रैक्टर पर लगी दवा छिड़कने वाली मशीनें हैं और जहां जरूरी हुआ, इन्हें लगाया गया।
अधिकारियों के अनुसार ये टिड्डियां रेवाड़ी में पेड़ों तथा कपास एवं बाजरा की फैसलों पर बैठीं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेवाड़ी का दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर और रेवाड़ी जिलों को शुक्रवार को ही अलर्ट किया गया था। (भाषा)
 
 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

नए साल में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक? गुजरात सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

अगला लेख