सम्बंधित जानकारी
- भारत में 4 राज्य ऐसे भी हैं, जहां Coronavirus से एक भी मौत नहीं हुई
- International flights 15 जुलाई तक निलंबित, चुनिंदा मार्गों पर मिल सकती है अनुमति
- बिहार की साइकिल गर्ल की मदद के लिए आगे आईं फराह खान, उठाएंगी पढ़ाई का खर्च
- महाराष्ट्र : सरकारी आवास में रह सकेंगे COVID-19 से मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन
- महाराष्ट्र : सरकारी आवास में रह सकेंगे कोविड-19 से मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी Coronavirus से संक्रमित
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं और वह फिलहाल अपने घर पर क्वारेंटाइन में हैं। सिंघवी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक सिंघवी को हल्का बुखार था। जांच होने पर उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। जांच में उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।
सिंघवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उनके पुत्र, परिवार के अन्य सदस्यों और साथ काम करने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है।
वह कांग्रेस के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
