kalsarpa dosh calculator
✕

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने फिर बरसाए गोले

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (21:00 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के दक्षिण हिस्से में आज शाम आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। इस बीच पाक सेना ने एलओसी के कई इलाकों में गोलों की बरसात को जारी रखा।
 
बताया जा रहा है ग्रेनेड हमला श्रीनगर के जहांगीर चौक इलाके में किया गया। घायलों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इस बीच पाक सेना ने एलओसी के कई इलाकों में गोलों की बरसात को जारी रखा। भारतीय पक्ष ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
 
एसएसपी श्रीनगर ने बताया कि एक बदमाश ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन वह उसके पास ही फट गया और वह खुद ही जख्मी हो गया। इस हमले में निशाने पर सीआरपीएफ के जवान थे। जिस समय ग्रेनेड हमला किया गया उस समय सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश हुई।
 
दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब आज छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के लिए काम करने वाले दो कुली जख्मी हो गए। 
 
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के निकट पुंछ सेक्टर में आज सुबह करीब पौने बारह बजे छोटे और स्वचालित हथियारों से अकारण अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
 
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी और माकूल जवाब दिया। उनके मुताबिक 11:55 बजे गोलीबारी रुक गई। इससे पहले चार सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के देगवार और मलदालयन इलाकों में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख