ramcharitmanas
✕

इरमा तूफान से 10 लोगों की मौत, फ्लोरिडा के लिए खतरा बढ़ा

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (00:13 IST)
सान जुआन (प्यूर्टो रिको)। उत्तरी कैरिबिया में ‘इरमा’ तूफान ने तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, हजारों लोग बेघर हुए हैं, कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक रेल पटरी पर पेड़ गिर गए हैं। आगे बढ़ने पर इससे फ्लोरिडा के लिए खतरा पैदा हो गया है।
 
यूएस नेशनल हरीकेन सेंटर के मुताबिक तूफान इरमा आज सुबह थोड़ा कमजोर पड़ा लेकिन श्रेणी 5 का तूफान बना रहा जिस दौरान 285 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बही।
 
तूफान के रविवार को तड़के घनी आबादी वाले दक्षिण फ्लोरिडा पहुंचने की संभावना है। इसके चलते गवर्नर को आपात स्थिति घोषित करनी पड़ी है और अधिकारियों को मियामी शहर के इलाके के कुछ हिस्सों से लोगों को हटने का आदेश जारी करना पड़ा।
मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि यह फ्लोरिडा के समूचे अटलांटिक तट को प्रभावित कर सकता है।
मियामी विश्वविद्याय में तूफान शोधार्थी ब्रायन मैक नोल्डी ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में यह सबसे विनाशकारी तूफान साबित हो सकता है। 
 
फ्रांस के गृह मंत्री गेरार्ड कोलोंब ने फ्रांस के इंफो रेडियो से कहा कि कैरीबियाई द्वीप में उसके अधिकार वाले क्षेत्रों में आठ लोग मारे गए हैं और 23 अन्य घायल हुए हैं।
 
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही वह इन द्वीपों पर जाएंगे।
ब्रिटेन में सरकार ने कहा कि इरमा ने ब्रिटेन के द्वीप अंगुइला के तटों पर नुकसान पहुंचाया है। ब्रिटेन का वर्जिन द्वीप भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
 
एंटीगुआ और बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि बारबूडा में तकरीबन हर इमारत को नुकसान पहुंचा है। वहां के 1400 लोग बेघर हो गए हैं। (भाषा)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख