dharma sangrah
✕

एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन जारी

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (00:34 IST)
श्रीनगर। लगातार नुकसान सहने के बावजूद पाकिस्तानी सेना बाज नहीं आ रही है। यही कारण था कि वह लगातार तीसरे दिन भी एलओसी के कई इलाकों में रिहायशी बस्तियों पर गोले बरसा कर सीजफायर का उल्लंघन करने के साथ ही मासूम नागरिकों को पलायन के लिए मजबूर कर रही थी। हालांकि पाक सेना द्वारा इस ओर धकेले जा चुके आतंकियों को पकड़ने की खातिर समाचार भिजवाने तक कश्मीर के कई स्थानों पर सेना ने कासो छेड़ रखा था।
 
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लघंन जारी है। पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सेना ने तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया। कई स्थानों पर घुसपैठ की कोशिशें भी की गईं। घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों ने तीन इलाकों में गोलीबारी की। लेकिन सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा से बाहर खदेड़ दिया।
 
बुधवार सुबह 8 बजे से बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी चालू है। पुंछ के मालती और दिग्वार इलाके में भी गोलाबारी की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया था, जिसमें 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक जवान की भी इस गोलीबारी में मौत हो गई थी। 27 सितंबर को पुंछ और भीम्बर सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लघंन किया था।
 
इस बीच उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक, बांडीपोरा जिले के हाजिन इलाके सेना को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इस सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
 
इस कार्रवाई के दौरान हाजिन इलाके में मौजूद कई घरों और संदिग्ध माने जा रहे ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। वहीं सेना के जवान इस कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना के इस सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
गौरतलब है कि बुधवार को हो रही इस कार्रवाई के पूर्व मंगलवार को श्रीनगर में जैश के आतंकियों ने बीएसएफ के एक कैंप को निशाना बनाया था। आतंकियों के इस हमले के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। इस हमले के बाद सेना ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी विमानों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
 
सुरक्षा एजेंसियों ने आंतरिक आकलन में आशंका जताई है कि आतंकी खौफनाक इरादे से घुसे थे। वे सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाकर आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहते थे। अमूमन कश्मीर में जांच-पड़ताल और छापेमारी के मकसद से जाने वाले एनआईए के अधिकारी इस शिविर में ठहरते रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख