dharma sangrah
✕

आडवाणी का जन्मदिन, मोदी ने दी बधाई

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (15:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि पार्टी को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी आडवाणी को शुभकामनाएं दीं एवं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि 'पूर्व उपप्रधानमंत्री ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर विशिष्ट स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि आडवाणीजी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।'
 
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'आडवाणीजी राजनीति के दिग्गज नेता हैं जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के जरिए अलग स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि हमें हमेशा आडवाणीजी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। भाजपा को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान है।'
 
राहुल ने आडवाणी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 'जन्मदिन की बधाई। आपका दिन बेहतरीन हो।' उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें संसद के केंद्रीय कक्ष में बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल आडवाणी की बात को गंभीरता से सुन रहे हैं।
 
तृणमूल प्रमुख ममता ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा कि 'लालकृष्ण आडवाणीजी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनका स्वस्थ एवं प्रसन्नतापूर्ण लंबा जीवन हो।'
 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने यह नसीहत भी दी कि यदि उनका कोई शिष्य बागी भी हो जाए तो उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। प्रभु आपका आगे का जीवन प्रसन्नतापूर्ण, स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल बनाए। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी का बुधवार को 90वां जन्मदिन है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख