ramcharitmanas

आरएसएस में अधिक संख्या में शामिल हों महिलाएं : आडवाणी

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (12:39 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने महिलाओं को प्रमुख पद देने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रशंसा की। 

 
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग और आरएसएस इसका अनुसरण करें। आडवाणी ने कहा कि मैंने मुख्य रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाले इस संगठन के जैसा अन्य कोई संगठन नहीं देखा है। यह सचमुच आश्चर्यजनक है। जो भी मुझसे मिलता है, मैं उसे इस संगठन से सीखने की सलाह देता हूं। 
 
उन्होंने कहा कि वे आरएसएस से वर्षों से जुड़े हैं और उसका आदर करते हैं। इसमें ऐसा करना आसान नहीं है। आरएसएस में बचपन में ही मुख्य रूप से लड़के शामिल होते हैं। इसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। आडवाणी रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा के 48वें स्वर्गारोहण दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
इस अवसर पर आडवाणी ने सिन्ध और कराची के पाकिस्तान में होने का अफसोस जताया। पिताश्री ब्रह्मा का जन्म सिन्ध प्रांत में सिन्धी परिवार में हुआ था। भाजपा नेता ने कहा कि सिन्ध के बिना भारत अधूरा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि अक्सर मुझे इस बात का दुख होता है कि सिन्ध और कराची अब भारत का हिस्सा नहीं हैं। बचपन में मैं सिन्ध में आरएसएस में खूब सक्रिय था। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख