Hanuman Chalisa

जवानों के वायरल वीडियो पर सख्‍त हुई सरकार, होगी समीक्षा

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (12:34 IST)
नई दिल्ली। खराब खाने को लेकर जवान के वीडियो पर बीएसएफ सोमवार को गृह मंत्रालय को अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप सकता है। बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने वीडियो बनाकर खाने को लेकर शिकायत की थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसे लाखों लोगों ने शेयर किया था।

 
मामले के प्रकाश में आने के बाद गृह मंत्रालय ने बीएसएफ से रिपोर्ट मांगी थी। तेज बहादुर के वीडियो का असर ये हुआ कि और भी जवान वीडियो बनाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाने लगे। इन वीडियो में ज्यादातर मौकों पर शीर्ष अधिकारियों की शिकायत की गई। इस मामले को लेकर अब रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आर्मी चीफ बिपिन रावत से बात करेंगे।
 
यही नहीं, सरकार ने सहायकों की समीक्षा के आदेश दिए हैं। अब अफसरों के घर तैनात सहायकों की समीक्षा होगी और सेना को हर महीने ऑडिट रिपोर्ट पेश करनी होगी। शिकायतों के निवारण के लिए सेना को आंतरिक रूप से भी अधिक पारदर्शी तंत्र का इस्तेमाल करना होगा। जवानों को भी सोशल मीडिया पर शिकायतें पोस्ट न करने की कड़ी चेतावनी दे दी गई है।
 
रविवार को जवानों की ओर से सोशल मीडिया में अपनी शिकायतों के वीडियो डालने से उत्पन्न विवाद पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सैनिकों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया उचित मंच नहीं है। यदि कोई जवान ऐसा करता है तो वह एक तरह से अपराध कर रहा है। उसे सजा मिल सकती है। इन हरकतों से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अन्य सैनिकों का मनोबल गिरता है। 
 
रविवार को थलसेना दिवस समारोह के दौरान जनरल रावत ने ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस दिखाने वाले जवानों को वीरता पदकों से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों को सुलझाने के लिए जवानों को उचित मंच मुहैया कराया गया है। यदि शिकायतकर्ता किसी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, तो वे मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। 
 
बात यह है कि हाल ही में कुछ जवानों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पीड़ा जाहिर की थी। बीएसएफ जवान ने जहां खराब खाने की शिकायत की थी, वहीं सेना के जवान ने आरोप लगाया कि अफसर अपने कपड़े धुलवाने, जूते में पॉलिश करने और कुत्ते घुमाने के लिए मजबूर करते हैं।
 
आतंकवाद के मसले पर जनरल रावत ने कहा कि 2016 के आखिरी कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति काफी संवेदनशील हुई है, भले ही वास्तविक नियंत्रण रेखा हो या नियंत्रण रेखा हो, हम उचित कार्रवाई करेंगे। हमारे जवान सभी मोर्चों पर प्रशंसनीय काम कर रहे हैं। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से जारी छद्मयुद्ध के बावजूद भारत नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल करना चाहता है, लेकिन हम संघर्षविराम उल्लंघन की स्थिति में मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। जनरल रावत ने कहा कि भारत, चीन के साथ शांति चाहता है। दोनों पक्ष विश्वास बहाली उपाय अपना रहे हैं। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख