dipawali
✕

Live Updates : टोक्यो पैरालंपिक में भारत को 2 पदक, शूटिंग में मनीष ने जीता गोल्ड

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (09:31 IST)
अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन, कोरोनावायरस, भारत-इंग्लैंड टेस्ट समेत इन खबरों पर शनिवार, 4 सितंबर को होगी सबकी नजर...


09:25 AM, 4th Sep
टोक्यो पैरालंपिक : भारत को शूटिंग में मिला गोल्ड, बैडमिंटन में 2 पदक पक्के। 
मनीष नरवार ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, सिंहराज अधाना को सिल्वर पदक।  

07:58 AM, 4th Sep
भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को 21-11 और 21-16 से हराया। प्रमोद की इस जीत के साथ भारत का पैरालंपिक में एक और पदक पक्का हो गया है।
 

07:52 AM, 4th Sep
-तालिबान ने शुक्रवार को पंजशीर में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि अब पूरे अफगानिस्तान पर उसका नियंत्रण हो गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के दावों का खंडन किया है। इस बीच, काबुल में भी भारी गोलीबारी की खबर है।
-सालेह ने उन खबरों का भी खंडन किया है कि वे ताजिकिस्तान भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजशीर में ही मौजूद हैं। हम तालिबानी लड़ाकों का मुकाबला कर रहे हैं। पंजशीर में तालिबान के खिलाफ अहमद मसूद और पूर्व उपराष्ट्रपति अब्दुल्लाह सालेह के नेतृत्व में रेजिस्टेंस फोर्स लड़ाई कर रही थी।


07:49 AM, 4th Sep
-तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। सरकार के गठन से संबंधी घोषणा शुक्रवार को की जानी थी।
-मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा अब शनिवार को की जाएगी।
-सूत्रों ने बताया कि कतर की राजधानी दोहा में स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के अध्यक्ष मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान की सरकार के प्रमुख हो सकते हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख