biodatamaker

live : वायनाड में भूस्खलन से तबाही, 156 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (10:19 IST)
live updates : केरल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वायनाड में भूस्खलन से तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 156 हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पल पल की जानकारी...


10:17 AM, 31st Jul
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि प्रादेशिक सेना की 122 इन्फैन्ट्री बटालियन के जवानों ने मेप्पडी के एक स्थानीय विद्यालय में डेरा डाला हुआ था और वे अब प्रभावित इलाकों की ओर निकल पड़े हैं।
 
रक्षा विभाग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस बीच सेना की कई टुकड़ियां तिरुवनंतपुरम और बेंगलुरु से सड़क तथा हवाई मार्ग से कालीकट रवाना हुई हैं। इसमें बताया गया कि सेना की टुकड़ियों में आपदा राहत कार्यों में अनुभवी सैनिक, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस तथा अन्य उपकरण शामिल हैं।

08:45 AM, 31st Jul
-वायनाड भूस्खलन में 143 लोगों की मौत के बाद राज्य में 2 दिवसीय शोक के मद्देनजर केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।
-केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह वायनाड की यात्रा कर रही थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

07:49 AM, 31st Jul
-केरल के वायनाड जिले में बचाव अभियान के लिए तैनात सेना ने भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से स्थायी अवसंरचना बह जाने के बाद एक अस्थायी पुल की मदद से करीब 1000 लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की है। 
-बचाव अभियान के लिए नयी दिल्ली से कुछ खोजी कुत्ते भी लाए जा रहे हैं। कुछ पुल उपकरण भी रास्ते में हैं। ALSO READ: Wayanad landslide : सेना ने अस्‍थायी पुल बनाकर बचाई 1,000 लोगों की जान

07:47 AM, 31st Jul
-वायनाड में भूस्खलन से तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
-केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 143 तक पहुंची।
-भारी बारिश को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का वायनाड दौरा रद्द।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख