dharma sangrah

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले, भारत में ओमीक्रोन का एक भी मामला नहीं Live Updates

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (12:57 IST)
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सांसदों के निलंबन के बाद आज संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार है। पल-पल की जानकारी...


12:50 PM, 30th Nov
राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

11:31 AM, 30th Nov
-सभापति वेंकैया नायडू ने ठुकराई सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग। 
-विपक्ष ने किया राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार।

11:14 AM, 30th Nov
-3 पार्टियों ने लोकसभा से किया वॉकआउट
-कांग्रेस, डीएमके ने किया लोकसभा की कार्यवाई का बहिष्कार।
-हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित।
-विपक्षी दलों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित
 

11:09 AM, 30th Nov
-लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा। सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग।
-हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी।
-राज्यसभा में विपक्ष ने उठाया निलंबन का मुद्दा।
-कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने निलंबन को गलत बताया।
-माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। 

10:52 AM, 30th Nov
-12 सांसदों के निलंबन से विपक्ष नाराज।
-राज्यसभा की कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला।
-राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से मिलेंगे विपक्षी सांसद।

10:36 AM, 30th Nov
-निलंबित सांसदों ने किया माफी मांगने से इनकार।
-माफी नहीं मांगेंगे निलंबित सीपीआई, टीएमसी, कांग्रेस और शिवसेना सासंद।

10:33 AM, 30th Nov
-संसद भवन में विपक्षी सांसदों की बैठक जारी।
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल।

08:07 AM, 30th Nov
-कांग्रेस द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी तृणमूल कांग्रेस
-10:15 बजे अलग से बुलाई बैठक।

07:32 AM, 30th Nov
-सुबह 10 बजे विपक्ष ने बुलाई बैठक।
-संसद में आगे की रणनीति पर हो सकती है चर्चा।

07:32 AM, 30th Nov
-संसद सत्र के पहले दिन पिछले मानसून सत्र के दौरान 12 राज्यसभा सांसदों को उनके ‘हिंसक व्यवहार’के लिए निलंबित कर दिया गया।
-मामले पर संसद में आज भारी हंगामे के आसार।
-लोकसभा में आज सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक 2020 और राज्यसभा में आज बांध सुरक्षा विधेयक, 2019 पेश किए जा सकते हैं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

Tukaram Mundhe : देश के हर राज्य को तुकाराम मुंढे जैसे IAS अधिकारी की जरूरत क्यों? 21 साल में 25 तबादले, फिर भी नहीं झुके 'सिंघम'

PM CARES में पड़े ₹8,500 करोड़, फिर भी पानी-बेंच के लिए तरस रहे बच्चे! अभिजीत दीपके की पीएम मोदी से बड़ी मांग

अगला लेख