sundarkand

live : स्पीकर चुनाव में नहीं बनी आ‍म सहमति, के सुरेश होंगे विपक्ष के उम्मीदवार

Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (12:25 IST)
live updates : के सुरेश होंगे स्पीकर चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार, आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज, अनशन के दौरान बिगड़ी आतिशी की तबीयत समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर... पल पल की जानकारी... 


12:24 PM, 25th Jun
-देश में पहली बार होंगे लोकसभा स्पीकर चुनाव।
-ओम बिरला से होगा के सुरेश का मुकाबला।
-बुधवार सुबह 11 बजे होगा लोकसभा में मतदान।
-केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा, ये लोकतंत्र की परंपरा में नहीं। विपक्ष की ऐसी रणनीति की निंदा करते हैं।

11:54 AM, 25th Jun
-ओम बिरला ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन भरा। 
-स्पीकर चुनाव में नहीं बनी आ‍म सहमति, के सुरेश होंगे विपक्ष के उम्मीदवार। नामांकन भी भरा।
-डिप्टी स्पीकर पर सहमति नहीं बनने से उलझा मामला। 

11:14 AM, 25th Jun
-संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में नामांकन भरेंगे ओम बिरला।
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हम स्पीकर को समर्थन करेंगे। डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए। मोदी कहते कुछ है करते कुछ। सरकार की नीयत साफ नहीं है। 
-सपा नेता अखिलेश यादव ने भी विपक्ष के लिए मांगा डिप्टी स्पीकर पद।

10:59 AM, 25th Jun
कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला फिर बन सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष। खबरों के अनुसार, NDA और विपक्ष में बनी स्पीकर के नाम पर सहमति। सुबह 11.30 बजे नामांकन दाखिल कर सकते हैं ओम बिरला।

09:37 AM, 25th Jun
दिल्ली हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका आज फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के फैसले के बाद 26 जून को करेगा मामले पर सुनवाई। 

09:33 AM, 25th Jun
संसद सत्र के दूसरे दिन आज स्पीकर के लिए दोपहर 12 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। लोकसभा स्पीकर के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास। राजनाथ सिंह और किरन रिजिजू ने विपक्षी दलों से किया संपर्क। ओम बिरला दोबारा बन सकते हैं लोकसभा अध्‍यक्ष।

09:31 AM, 25th Jun
राष्ट्रीय राजधानी के लिए जल छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
 
‘आप’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मंत्री को LNJP अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने कहा, 'जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका शर्करा स्तर गिरकर आधी रात को 43 और देर रात तीन बजे 36 रह गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।'
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख