Hanuman Chalisa

Live: भाजपा का बृजभूषण शरण सिंह को झटका, बेटे को दिया कैसरगंज से टिकट

Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (12:20 IST)
live updates : गुजरात में पीएम मोदी की 4 सभाएं, बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा, अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार, दिल्ली के स्कूलों में बम धमाके की धमकी की जांच समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


12:13 PM, 2nd May
भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटा। बेटे करण सिंह को बनाया कैसरगंज से पार्टी उम्मीदवार। शुक्रवार को नामांकन भरेंगे करण। कैसरगंज में 5वें चरण में 26 मई को होना है मतदान। वोटो की गिनती 4 जून को होगी।

11:44 AM, 2nd May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आनंद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस में पार्टनरशिप है। संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही।
 
कांग्रेस के शहजादे संविधान को सिर पर रखकर नाच रहे हैं। क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।

11:40 AM, 2nd May
bomb threat in schools : स्कूलों में बम होने के बारे में कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में किए जा रहे झूठे दावों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि इन संदेशों में कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आए उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें जिनमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम होने के झूठे दावे किए गए हैं।
ALSO READ: स्कूलों में बम की धमकी, दिल्ली पुलिस ने की अपील

11:39 AM, 2nd May
अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस बरकरार। पार्टी आज करेगी उम्मीदवारों के नाम का एलान। शुक्रवार को दोनों स्थानों पर नामांकन का आखिरी दिन।
ALSO READ: अमेठी, रायबरेली में कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार, नामांकन के मात्र 2 दिन शेष
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख